हाईकोर्ट बेंच की मांग पर वकीलों का आंदोलन तेज, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारे -उदयपुर में दूसरे दिन भी आंदोलन जारी

प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ नारे लगाए और ‘मेवाड़ मांगे हाईकोर्ट बेंच’ की जोरदार मांग की। धरना शनिवार को भी जारी रहेगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह हिरण ने कहा कि उदयपुर को हाईकोर्ट बेंच बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी, लेकिन हमारे सांसद-विधायकों की उदासीनता के कारण आज तक यह मांग अधूरी है। जनप्रतिनिधि साथ देते तो बेंच मिल जाती।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह शक्तावत ने कहा कि उदयपुर के लिए लंबे समय से बेंच की मांग की जा रही है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री ने अपने गृह जिले में बेंच ले आए, जबकि उदयपुर को अब तक इससे वंचित रखा गया है।