रायगढ़ : विख्यात कलाकार व पूर्व पार्षद लालचंद यादव का हृदयाघात से निधन
जानकारी के अनुसार वे तीर्थ यात्रा पर निकले थे। केदारनाथ धाम के दर्शन करने के उपरांत बीती रात वे टिहरी में विश्राम हेतु रुके थे। इसी दौरान रात 11 बजे उनके साथी यात्रियों ने उन्हें मूर्छित अवस्था में पाया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हृदयाघात से उनका निधन हुआ है, जबकि स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि, हाल ही में 3 सितंबर को माँ बंजारी धाम तराईमाल में आयोजित नवरात्रि एलबम में उन्होंने कोदा बैगा की भूमिका निभाई थी। कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार, परिवारजन टिहरी के लिये निकल चुके हैं और उनका अंतिम संस्कार वही किया जाएगा। उनके निधन से शहर के कलाकारों और सामाजिक परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।









