विसर्जन के साथ संपन्न हुआ करम पूजा महोत्सव, गूंजा करम राजा का जयकारा
इस दौरान पूरा माहौल करम राजा की जय के जयकारों से गूंज उठा। करम राजा को चडरी गांव के सभी घरों में भ्रमण कर करम देव का लोगों ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी परंपरा और संस्कृति से ही जीवित है। यदि समाज अपनी रूढ़िवादी परंपराओं को भूल जाएगा तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को कमजोर समझकर कई षड्यंत्रकारी ताकतें सक्रिय हैं। लेकिन अब समाज जागरूक हो चुका है और ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगा। अनुष्ठान के दौरान चडरी के पाहन राहुल मुंडा, बिल्लू मुंडा, छोटू मुंडा, विकास मुंडा, आकाश मुंडा एवं पनभौरा दिपक मुंडा ने पूरे रीति रिवाज के साथ पूजा पाठ किया। व्रती महिलाएं अपने भाइयों की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ पूजा में निष्ठा से शामिल हुईंं।
कार्यक्रम में बबलू मुंडा, सुरेंद्र लिंडा, कुमोद कुमार वर्मा, सबलू मुंडा, प्रेम लिंडा, विक्की मुंडा, संजय नायक, अमन दीप मुंडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।









