कन्नौज: दावत-ए-वलीमा में लेग पीस मांगना बना जानलेवा, पीट पीट कर मार डाला
नसीम और उसके चार भाइयों वसीम, हीरो, मिथुन और अर्जुन ने मिलकर अजमत अली की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट करते हुए आरोपियोे ने अजमत को पंडाल के बाहर ले जाकर उसके सीने और पीठ पर ईंट से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण अजमत अली की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद अजमत के चाचा अल्ताफ अली ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हृदय गति की जांच कर मौत की पुष्टि की। इस घटना ने पूरे परिवार और गांव में मातम फैला दिया।
पुलिस ने मृतक का शव मर्च्यूरी में रख दिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने शनिवार काे बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सीओ कुलवीर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।









