राजगढ़ः पुराने पुल से कालीसिंध नदी में गिरी कार को क्रेन से निकाला, जांच शुरु

सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा तेज बहाव में बहती कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला, जिसमें कोई व्यक्ति नही निकला।बताया गया है कि कार संडावता निवासी जनपद पंचायत सदस्य महेश सोनी की है, जिसे उसका 28 वर्षीय बेटा विशाल सुबह इंदौर जाने के लिए लेकर निकला था। कार में कोई सवारी नही मिलने के कारण पुलिस जांच कर रही है।

घटना की खबर लगते ही राज्यमंत्री गौतम टेटवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से कार को निकाला गया है, जिसका आगे का कांच फूटा था साथ ही दोनों गेट खुले हुए मिले। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार कार मालिक को सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर थाना में युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस कार चालक विशाल को खोजने के प्रयास में लगी है।