आर्थोपेडिक एसोसिएशन के कॉन्क्लेव में जुटे देशभर के सर्जन, साझा किए अनुभव

भारतीय आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुप अग्रवाल एवं सचिव डॉ. राजीव रमन ने दीप जलाकर कॉन्क्लेव का शुभारम्भ किया। डॉ. अग्रवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर ज्ञानवृद्धि के महत्व पर बल देते हुए युवा सर्जनों को नियमित रूप से शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया।

इस कॉन्क्लेव के सफल आयोजन में डॉ. पियूष मिश्रा (अध्यक्ष, यूपीओए), डॉ. अमित जायसवाल (सचिव, यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन), डॉ. संजीव कुमार (सचिव, लखनऊ आर्थोपेडिक एसोसिएशन) तथा डॉ. संतोष सिंह (अध्यक्ष, लखनऊ आर्थोपेडिक सोसाइटी) का विशेष योगदान रहा। साथ ही, आईओए–वाईओडब्ल्यूए के चेयरमैन डॉ. प्रह्लाद सिंह एवं संयोजक डॉ. सव्यसाची संत्रा का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

सीएमसी वेल्लोर से डॉ. वृशा माधुरी, बेंगलुरु से डॉ. प्रतिमा खींचा, दिल्ली से डॉ. रविशा भारद्वाज एवं भुवनेश्वर से डॉ. ऋत्विका नंदी सहित कई महिला आर्थोपेडिक सर्जनों ने भी फैकल्टी के रूप में भाग लेकर आर्थोपेडिक सर्जरी के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता साझा की।