इंदौरः संभागायुक्त डॉ. खाडे ने किया राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह का शुभारंभ
सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्मी गीतों एवं भजनों की दमदार प्रस्तुति देकर सम्पूर्ण वातावरण को संगीतमय कर दिया। इसके पूर्व संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जीवन पर केन्द्रीत प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। डॉ. खाडे ने सुगम संगीत प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को नगद राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त सपना लोवंशी, संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे और लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश कंडोतिया विशेष रूप से उपस्थित थे।









