सरकार की टाल मटोल नीति के चलते उम्र के आखिरी पड़ाव में पेंशनर धरना देने के लिए मजबूर : हरीश शर्मा

उन्होंने कहा कि सितंबर माह में प्रदेश सरकार को पेंशनरो की समस्याएं हल करने के लिए समय दिया गया था। परंतु सरकार की टालमटोल नीति की वजह से अब मजबूर होकर अक्टूबर माह में सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के पेंशनरों का सब्र अब टूट चुका है । क्योंकि न तो अभी तक डीए मिल रहा है न ही मेडिकल बिलों का भुगतान हो रहा है। इसके अलावा 2016 से 2022 तक के सेवानिवृत कर्मचारियों के वित्तीय लाभ भी नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए सरकार की बेरुखी से आहत होकर उम्र के आखिरी पड़ाव पर संघर्ष के लिए उतरना पड़ रहा है।