दुर्गा पूजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए रांची सदर अस्पताल में बेड सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा सभी प्रखंड अस्पतालों में भी बेड की व्यवस्था की गई है। निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिया गया है कि किसी घटना की स्थिति में लोगों का तत्काल उपचार सुनिश्चित करें।

डॉ प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान डॉक्टर छुट्टी पर नहीं रहेंगे। केवल किसी विशेष आपात स्थिति में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और अपील की कि लोग आपसी मेल-जोल और सौहार्द के साथ इस त्योहार को मनाएं।