स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
जानकारी के मुताबिक जमालपुर कला गांव के झंडा चौक निवासी विजय कुमार प्रजापति किसी काम से जा रहे थे, जैसे ही स्कूटी सवार विजय गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो दिल्ली नंबर की एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दिया।









