गुरुग्राम: प्रदेशभर में रक्तदान के लिए उत्साह का भाव: डॉ. अरविंद शर्मा
डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ बना रही है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी तथा लिवर पेशेंट के लिए डायलिसिस पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया गया है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि संकल्पों को धरातल पर उतारकर पूरा करती है। आज प्रदेश के 45 लाख परिवार आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे हैं। साथ ही सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी चिराई योजना के तहत आयुष्मान योजना से जोड़ा है, जिससे पात्र लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर डीसी अजय कुुमार, सीपी विकास अरोड़ा, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, ट्रांसकॉन की चेयरपर्सन डॉ. संगीता पाठक, सचिव डॉ. मोहित चौधरी, इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांस फ्यूजन एंड इम्यूनो हेमेटो लॉजी (आईएसबीटीआई) के अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।









