ग्रामीणों ने डायन-बिसाही के आरोप में की पिटाई, वीडियो वायरल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद सोन नदी घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। शवदाह के बाद जब लोग लौट गए, तो भगवान माली और दोनों महिलाएं चिता स्थल के पास कुछ तंत्र-मंत्र जैसा कर रहे थे। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों तक पहुंची। आरोप है कि कुछ युवकों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को लाठी-डंडों से पीट दिया।

सूचना मिलने पर दंगवार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकाल कर पूछताछ के लिए हुसैनाबाद थाना भेज दिया। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित या उनके परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।