अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन

बलिदानियों के नाम आयोजित इस टूर्नामेंट में पत्थलगड़ा के अलावा चतरा, हजारीबाग, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़ सहित अन्य जिलों से कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। विधायक दास ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ- साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल से शरीर स्वस्थ और मस्तिष्क सक्रिय रहता है। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में कौशल विकास योजना से खेल स्टेडियम बनाने का संकल्प दोहराया।

जिप उपाध्यक्ष ने टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। इंस्पेक्टर ने कहा आज हमारा चतरा नशे के सौदागरों के नाम से बदनाम हो गया है उन्होंने यहां के युवाओं से नशे का कारोबार छोड़ कर मुख्यधारा में लौटेने का आह्वान किया। जिला पुलिस ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी और बॉल का वितरण किया। मंच का संचालन जितेन्द्र तिवारी, बासुदेव दांगी और लेखराज ने की। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चतरा पुलिस के जरिये 60 खिलाड़ियों के बीच जर्सी वितरण किया गया है।