चक्रधर समारोह : 12 वर्षीय कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ईशिता कश्यप को अब तक प्रणवम् प्रतिभा सम्मान (2022), कला संस्कृति सम्मान (2023), स्वरिता प्राइड स्टार अवार्ड (2025), राष्ट्रीय विभुति सम्मान (2025) और इंडिया स्टार पैशन अवार्ड (2025) से नवाजा जा चुका है। हाल ही में वे संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की प्रतिभावान बच्चों के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्कॉलरशिप 2024 की जूनियर वर्ग कथक नृत्य के लिए चयनित हुई हैं।

ईशिता ने पुणे, आगरा, कोलकाता, जयपुर सहित देशभर के मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेरा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने दुबई और मलेशिया में भी कथक की प्रस्तुति दी है। अब तक वे लगभग 40 राष्ट्रीय मंचों पर अपनी नृत्य प्रतिभा दिखा चुकी हैं।