सूरजपुर : गन्ना कृषकों के बकाया 23 करोड़ 29 लाख राशि का किया गया भुगतान
सूरजपुर पीआरओ से आज गुरूवार काे मिली जानकारी अनुसार, कुल 62 करोड़ 87 लाख रूपये में से अब तक 39 करोड 58 लाख रूपये भुगतान किया जा चुका था एवं 8970 कृषकों का राशि रूपये 23 करोड़ 29 लाख रूपये भुगतान बकाया था। माह अगस्त 2025 एवं सितम्बर 2025 में शक्कर विक्रय हेतु प्राप्त कोटा की राशि जो छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम से एक मुश्त प्राप्त होने एवं उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश से प्राप्त अतिरिक्त कोटे की शक्कर का अग्रिम राशि छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) द्वारा प्रदाय किये जाने पर कलेक्टर एस. जयवर्धन जिला सूरजपुर के मार्गदर्शन में बकाया समस्त राशि 23 करोड़ 29 लाख रूपये का भुगतान 17 सितंबर को सभी कृषकों को कर दिया गया है। भुगतान को मिलाकर पेराई सीजन 2024-25 का एफ.आर.पी. दर 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सभी कृषकों का सम्पूर्ण भुगतान कर दिया गया है। अब किसी भी किसान का गन्ना मूल्य भुगतान हेतु बकाया नहीं है।









