जींद : अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
उन्होंने यह मांग भी की कि एसओपी जारी कर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी एचकेआरएन कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के अंतर्गत लाया जाए। पांच वर्ष से कम अनुभव वाले कर्मचारियों को भी अधिनियम में शामिल किया जाए। आईटीआई व डिप्लोमाधारी तकनीकी कर्मचारियों को लेवल 1-2 से लेवल तीन में शामिल किया जाए। ठेकेदार द्वारा जिन कर्मचारियों के पद बदल दिए गए थे, उन मूल पदों को बहाल कर उन्हें योग्यता अनुसार रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों का समाधान जल्द से जल्द किया जाएए अन्यथा 17 सितंबर को वह धरने पर जाने के लिए मजबूर होंगे।









