दिल्ली-शाहदरा-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल के गर्डर बदलने से प्रभावित होंगी मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनें

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने आगे बताया कि कटिहार से 21 नवंबर को चलने वाली (15707) आम्रपाली एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सब्जी मंडी के रास्ते चलाई जाएगी। दौराई से 22 नवंबर को चलने वाली (15091) दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिला-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज साहिबाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। लालगढ़ से 22 नवंबर को चलने वाली (15910) अवध असम एक्सप्रेस शकूर बस्ती-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। काठगोदाम से 22 को चलने वाली (15014) काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिला के रास्ते चलाई जाएगी। आजमगढ़ से 22 नवंबर को चलाई जाने वाली (12225) आजमगढ़-दिल्ली एक्स. साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली के रास्ते चलाई जाएगी। दिल्ली से 23 नवंबर को चलने वाली (12036) दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।