धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित योजनाओं की बहाली युद्धस्तर पर जारी : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शेष योजनाओं भी शीघ्र बहाल कर दी जाएंगी ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने आपदा की विभीषिका में भी लगातार कार्य कर रहे विभागीय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धर्मपुर क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार हर स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी योजनाएं पूर्ण रूप से कार्यशील कर दी जाएंगी।