सिरसा: अनाधिकृत कॉलोनी में एनडीसी करने पर नगर परिषद में जांच को पहुंची सीएम फ्लाइंग
साथ ही नगरपरिषद के उस लिपिक से भी डबवाली में नगरपरिषद की ओर से शहर के अनाधिकृत क्षेत्रों में की गई एनडीसी के सिलसिले में रिपोर्ट तलब की। काबिलेजिक्र है कि जिस लिपिक से सीएम फ्लाइंग ने सिरसा नप में रिपोर्ट तलब की है, उसी लिपिक पर डबवाली नगर परिषद में रहते हुए एनडीसी किए जाने के आरोप हैं। इस मामले में उपायुक्त के निर्देश पर नगर आयुक्त ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट में डबवाली नगर परिषद की ओर से की गई गड़बडिय़ों की आशंका जाहिर की गई थीं। इसी मामले में सीएम फ्लाइंग को भी शिकायत की गई थी, जिसकी जांच के लिए सीएम फ्लाइंग सिरसा नगरपरिषद कार्यालय पहुंची।









