मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव निवार्चित उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन का मार्गदर्शन भी हमारे राष्ट्र को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राधाकृष्णन को मध्य प्रदेश की समस्त 9 करोड़ जनता की ओर से बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं।