जींद : अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ बनाएं : गौतम

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नही बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने घरए मोहल्ले और गांव को स्वच्छ बनाएं और आसपास गंदगी न फैलाएं। विधायक रामकुमार गौतम ने गांव में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पेड़, पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल करना भी हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।