मुख्यमंत्री योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से गौतमबुद्ध नगर में एक्सपो मार्ट में बने हेली पैड पर उतरे यहां हेलीपैड पर कई मंत्रियों औरअधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी की इस बैठक मेंं उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और सभी विभागों के प्रमुख सचिव, जिले और मंडल के प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विकास प्राधिकरण तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में यूपी इंटरनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बार ट्रेड शो में 2,500 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कई विभागों की तैयारी पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड फेयर की तैयारी और आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी मथुरा जनपद मे आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गौतमबुद्ध नगर पहुंचें। यहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर काफी पुख्ता व्यवस्था की गई है। दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।









