मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय राजनीति के पितामह दादाभाई नौरोजी को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में लिखा प्रखर राष्ट्रभक्त एवं शिक्षाविद, भारतीय राजनीति के पितामह, ‘द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर नमन करता हूं। उन्होंने न केवल राष्ट्रीय चेतना के बीज बोए, बल्कि उद्योग जगत में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान भी दिलाई। उनके अमिट योगदान सदैव अनुकरणीय रहेंगे।