नवरात्र में बरेली की फिजा बिगाड़ने के मामले में षड्यंत्रकारी ताैकीर की हाे गिरफ्तारी : पं. सुशील पाठक

पंडित सुशील पाठक ने तौकीर रज़ा को “आदतन अपराधी” बताते हुए प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान ऐसा बवाल करना हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर चोट है। यदि प्रशासन तौकीर रज़ा को गिरफ्तार नहीं करता है तो वे और शहर के अन्य धर्मगुरु नवरात्र समाप्त होने के बाद अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

उन्हाेंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और जो भी व्यक्ति जिले की शांति भंग करने की कोशिश करता है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि अगर ऐसी हरकतें बर्दाश्त की गईं तो हालात और बिगड़ सकते हैं। पाठक ने हिंदू समाज से भी शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संघर्ष से नहीं, बल्कि प्रशासनिक सख्ती से ही अमन कायम हो सकता है।———–