बीएसएफ ने साइकिल रैली के जरिए दिया स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन बढ़ाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों को भी जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि वे सीमा क्षेत्र से जुड़ी हर गतिविधि की सूचना बीएसएफ को समय-समय पर उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर जवानों और ग्रामीणों के बीच संवाद के जरिए आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया।









