बलरामपुर रजत जयंती : शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में किया गया पुस्तक मेला एवं वाचन का आयोजन
पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु नई सामग्री प्राप्त हुई। वहीं वाचन कार्यक्रम ने छात्रों में नियमित पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित किया तथा उनके अभिव्यक्ति कौशल एवं साहित्यिक रुचि को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एनके देवांगन, सहायक प्राध्यापक डॉ. अर्चना गुप्ता, योगेश कुमार राठौर, ओम शरण तथा एन.के. सिंह व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









