भाजपा सरकार जनता की जेब से डाका डालने की काम कर रही : सेमियल नाथ

उन्होंने कहा कि 11 साल सरकार में रही इतने समय में ना गरीबों को छोड़ा ना व्यापारी को छोड़ा । सबके घर में भाजपा सरकार जनता की जेब से डाका डालने की काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आवाज उठाई और देश के जनता के सामने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार वोट चोरी कर सत्ता में आ रही है, तो यह डरने लगे और जनता को भटकाने के लिए तरह तरह के मुद्दे बना रही है, आपस में लड़ा रही है, जिससे समाज में अव्यवस्था फैलते जा रहा है। भाजपा के लोग अब ड्रामा बनाकर जनता को बेवकूफ बना रहे है । नाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता और देश की जनता अब भाजपा का दोहरे चरित्र को जान गई है अब यह सब छत्तीसगढ़ प्रदेश में नहीं चलने वाला ना ही इस देश में चलने वाला है।