‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और एशियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में मिला बीकानेर के कृष्णकांत काे स्थान

नेशनल करियर काउंसलर डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली ने प्रसन्नता जताई कि व्यास द्वारा अयोध्या के राम मंदिर की सर्वाधिक रिप्लिका बनाई गई। वहीं अब तक उनकी बनाई रेप्लिका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, राम मंदिर बनाने वाले अरुण योगीराज तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों तक पहुंचाई गई है। डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि कृष्णकांत ने अपनी कल्पना शक्ति से बड़ी-बड़ी इमारतों के थ्री डी मॉडल हुबहू बनाए हैं। उन्होंने सभी मॉडल एक स्थान पर संग्रहित कर उन्हें आमजन के अवलोकनार्थ रखने का सुझाव दिया।

कृष्णकांत व्यास ने बताया कि उनके द्वारा अब तक राम मंदिर के अलावा उज्जैन के महाकाल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, खाटू श्याम मंदिर तथा जगन्नाथपुरी सहित देश के 60 प्रमुख स्थलों की रेप्लिका बनाई गई है। उन्होंने बताया कि बीकानेर के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर, कोडमदेसर, कोटगेट, लक्ष्मीनाथ मंदिर आदि की थ्री डी रेप्लिका बनाई गई है।