भारद्वाज शिक्षण संस्थान करसोग ने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए दिया एक लाख रुपए का योगदान
उन्होंने संस्थान की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की। संस्थान के निदेशक ने बताया कि आपदा के कारण शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ तथा विद्यार्थी गहरे दुःख में थे। सभी ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि इस वर्ष वार्षिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा और उस पर होने वाला व्यय आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए प्रशासन को भेंट किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे आगे बढ़कर जरूरतमंद परिवारों की मदद करें और प्रशासन को राहत कार्यों में सहयोग दें।









