भारत रक्षा संघ का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन 5 से 7 सितंबर तक आगरा में..
संगठन के जिला अध्यक्ष रिंकू पाराशर द्वारा बताया गया कि भारत रक्षा मंच का आगरा में यह चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन है इससे पूर्व नागपुर, भोपाल में ये अधिवेशन हो चुके हैं। भारत रक्षा मंच की नींव राष्ट्रीय अस्मिता, संस्कृति और सुरक्षा की भावना से रखी गई है। मंच अपने स्थापना से ही निरंतर राष्ट्र विरोधी तत्वों, अवैध घुसपैठ और सांस्कृतिक हमले के विरुद्ध आवाज उठाता रहा है और हिंदुओं को जागरूक करने का काम कर रहा है। संगठन अपने प्रेणना वाक्य ‘मुखर हिंदू प्रखर राष्ट्र’ कि भावना के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए अपने कार्यक्रम चलाता है।
जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन का आगरा में राष्ट्रीय स्तर का पहला कार्यक्रम है। हालांकि संगठन आगरा में सक्रिय है और अपने उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
रिंकू पाराशर ने बताया कि प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन में 5 सितंबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा किया जाएगा। इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर की मौजूद रहेंगी. 6 सितंबर को कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान अन्य महानुभावों की अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आगरा में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीनिवास गुप्ता बृज प्रांत संगठन मंत्री और राजीव गुप्ता जय राम मार्बल नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। बाहर से आए संगठन प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए अधिकांश व्यवस्था गुरुद्वारा में ही की जा रही है,अन्य लोगों के लिए स्थानीय होटलो को बुक किया गया है। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में आतंकवाद, भारत में अवैध घुसपैठ, धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।









