बस्तर सांसद ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष काे दी बधाई, कहा भाजपा संगठन की शक्ति है युवा मोर्चा
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की शक्ति और ऊर्जा है। युवा पीढ़ी ही देश और पार्टी का भविष्य है। राहुल टिकरिहा जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के हाथों में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में युवा मोर्चा की नई टीम भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने इस आत्मीय स्वागत और शुभकामनाओं के लिए सांसद महेश कश्यप सहित सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह दायित्व मेरे लिए चुनौती और अवसर दोनों है। मैं युवाओं के हितों और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।









