गहरी खाई में गिरे बैल को सुरक्षित बचाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सात नंबर क्षेत्र के कूड़े के डिब्बे के पास घटी। भारी भरकम बैल रात लगभग नौ बजे खाई में गिरा और फंस गया। उसे निकालने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमों के साथ मिलकर रातभर लगातार प्रयास किये। अभियान लगभग 12 घंटे तक चला। अंततः सुबह रास्ता बनाकर बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस अभियान में बजरंग दल के संयोजक मनोज कुमार, विद्यार्थी प्रमुख कुणाल बेदी, गौ रक्षक रौनक, वंशु, जतिन बिश्नोई, सुमित, प्रिंस, अनुज, नमन और रजत सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।