पुलिस की छापेमारी से गेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा,तीन पुरुष और 11 महिलाएं हिरासत में

नगर कोतवाली और क्षेत्राधिकारी नगर की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जिस गली में गेस्ट हाउस स्थित है, वह फतेहगंज चौकी के ठीक सामने है, और इस गेस्ट हाउस को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायत कर रहे थे। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि फतेहगंज क्षेत्र के राणी सती गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल सहित कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर अनैतिक देह व्यापार संचालित होता पाया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।