आरसीए चुनाव कराने में विफल रही एडहॉक कमेटी को सरकार ने दिया एक और मौका
कमेटी मेंबर के तौर पर मोहित यादव, आशीष तिवाड़ी, धनंजय सिंह खींवसर और पिंकेश पोरवाल को भी दोबारा जगह दी गई है।
तीन महीने की अवधि के लिए बनी यह कमेटी अब 27 दिसंबर तक आरसीए कार्यकारिणी का चुनाव कराएगी।
दाेबारा कन्वीनर बनाए जाने पर दीनदयाल कुमावत ने सरकार का आभार जताया और कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। हर जिले में क्रिकेट ग्राउंड तैयार करने की योजना पर काम चल रहा है और यह जल्द धरातल पर नजर आएगा। साथ ही, जयपुर में आरसीए का खुद का ग्राउंड भी अगले कुछ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा, जहां डोमेस्टिक क्रिकेट गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
गौरतलब है कि आरसीए कार्यकारिणी को भंग करने के बाद सरकार ने 28 मार्च 2024 को पहली एडहॉक कमेटी गठित की थी। अब तक पांच बार अलग-अलग कमेटियों को जिम्मेदारी दी गई, जिसमें बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी के नेतृत्व में गठित कमेटी भी चुनाव कराने में असफल रही। इसी साल जून में दीनदयाल कुमावत को आरसीए की कमान सौंपी गई थी, लेकिन वे भी अपने कार्यकाल में चुनाव नहीं करा पाए। अब एक बार फिर उन्हीं को यह जिम्मेदारी दी गई है।









