हाइवे पर अनाधिकृत रूप से चल रहे 22 ई रिक्शा व ई ऑटो सीज, 47 का चालान

इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने बताया कि अगर भविष्य में कोई भी ई-रिक्शा/ई-ऑटो को हाइवे पर चलाने की वजह से 5 बार से अधिक चालान पाया जाता है तो उनके विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने ई-रिक्शा/ई-ऑटो चालकों को भी अवगत कराया है कि हाईवे पर संचालन के कारण घटित दुर्घटनाओं में अधिकाधिक मृत्यु हो रही है। उन्होंने जनपद के यात्रियों से भी अपील की है कि वे भी हाइवे पर ऐसे वाहनों से यात्रा करने से बचें।