नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के दो शोरुम को एसीबी ने किया सील

इसके अलावा एसीबी की टीम ने आज हजारीबाग में नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के डेमोटांड़ स्थित शोरूम को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। एसीबी की यह छापेमारी झारखंड में हुए शराब घोटाले से जुड़े आरोपों की जांच का एक हिस्सा है।

उल्लेखनीय है कि एसीबी ने गत रविवार को नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। इस दौरान एसीबी की चार अलग-अलग टीमों ने चुटिया के अनंतपुर स्थित थर्ड स्ट्रीट, डिबडीह के टाटा मोटर्स शोरूम, डिबडीह में ही नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और लालपुर के पीस रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। इस दौरान सभी टीमों ने शराब घोटाले से संबंधित दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे। एसीबी के मुताबिक छापेमारी के दौरान टीमों ने 198 फाइलें, कंप्यूटर्स के 27 सीपीयू, एक लैपटॉप, जमीन से संबंधित चार डीड और दो मोबाइल फोन जब्त किए थे।