धमतरी :डंडे से पीटकर युवक ने की नानी की हत्या, मां को किया गंभीर रूप से घायल
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के जेल रोड बूढ़ादेव मंदिर के पास बठेनापारा निवासी युवक लोमन धु्रव उर्फ गोलू 21 वर्ष ने एक सितंबर की रात करीब नौ बजे जेब खर्च के लिए अपनी मां पूर्णिमा बाई 42 वर्ष और नानी लखवंतीन बाई 62 वर्ष से रुपये की मांग। युवक को दोनों ने रुपये देने से मना कर दिया। इससे युवक आक्रोशित हो उठा और घर में रखे डंडे से दोनों पर पिटाई करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। वार्डवासियों की जब दोनों पर नजर पड़ी, तो दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल नानी लखवंतीन बाई की अस्पताल में ही मौत हो गई।
डंडे से मारने के कारण मृतिका के सिर, चेहरे, कान, नाक, हाथ, पैर एवं पेट में गंभीर चोटें आईं थी। जबकि मां पूर्णिमा बाई धु्रव का उपचार जारी है। उनकी मां के चेहरे, दोनों हाथों में चोटें है। इधर पुलिस घटना की खबर मिलने के बाद रात में ही फरार आरोपित युवक लोमन धु्रव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम घटना स्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कराकर मारपीट के लिए उपयोग किए डंडे को जब्त किया है। आरोपित लोमन ध्रुव उर्फ गोलू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।









