सर्पदंश से अधेड़ की मौत

जमालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पता चला है कि गुरुवार की शाम मुकेश गांव के बाहर स्थित भवानी माई मंदिर गए थे, जहां उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़-फूंक कराने ले गए। देर रात तक इलाज के अभाव में शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

मृतक मुकेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी संजू देवी, पुत्र विकास और पुत्रियां खुशबू व खुशी रो-रोकर बेहाल है और परिवार के भरण पोषण का एकमात्र सहारा छीन गया है।