बीएसएल हादसा : घायलों से मिलने बीजीएच पहुंचे उपायुक्त
उन्होंने कहा कि घायलों की स्थिति पर लगातार मॉनिटरिंग हो और परिजनों को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाए। हादसे की जांच को लेकर उपायुक्त ने एसडीओ चास को 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही फैक्ट्री इंस्पेक्टर और बीएसएल प्रबंधन को भी अलग से रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जांच रिपोर्ट में जिस स्तर से लापरवाही पाई जाएगी, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।
वहीं बीएसएल प्रबंधन ने कहा कि हम घायल मज़दूरों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध हैं, हमलोगों ने विशेष विमान से बर्न के स्पेशल डॉक्टर की टीम को बुलाया है, ताकि घायलों का बेहतर इलाज हो सके।









