उज्जैन जिले में सोयाबीन की 40 प्रतिशत फसल पीले मोजेक की चपेट में

कृषि विभाग के उप संचालक उम्मेदसिंह तोमर ने मंगलवार को बताया कि पूरे जिले में अच्छी बारिश होने से सोयाबीन की फसल बहुत अच्छी आएगी। मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले से ही अच्छी फसल होगी। रही बात पीले मोजेक की तो ये वहीं है जहां पर 9560 किस्म का सोयाबीन बोया गया था। यह फसल भी कटनेवाली है। बहुत अधिक नुकसान यहां भी नहीं हुआ है। किसानों को सलाह दी गई है,उस अनुसार वे फसल को संरक्षित रखे। उन्होने कहाकि वे स्वयं जिले में दौरे पर है। वे मंगलवार को पालखेड़ी में सर्वे कर रहे थे।