एंबुलेंस से 40 किलो डोडा बरामद, चालक फरार

पुलिस मामले में एंबुलेंस चालक और अन्य तस्करों की तलाश कर रही है। एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि जिले में नशा कारोबार पर रोक के लिए अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में नशा कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।