पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांजा मजरा गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। विवाहित की शादी तीन साल पहले हुई थी। मृतका की डेढ़ साल की बेटी है। मृतका के मायके पक्ष को जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मामले में तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









