उत्तरकाशी में भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे बंद, स्याना चट्टी में जलमग्न होटल, दहशत में लोग
वहीं स्याना चट्टी में होटलों में भी पानी एक ओर से घुसकर दूसरी ओर से निकल रहा है। कई होटलों की पहली मंजिलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है।
स्थानीय निवासी जयपाल सिंह रावत, नवदीप सिंह, बलदेव सिंह और शैलेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने पूरी रात जागकर बिताई।
सिंचाई विभाग कि ओर से तीन पोकलेन मशीन झील के मुहाने पर एकत्रित मलबा हटाने के लिए लगीं है। पोकलेन मशीनें चैनलाइजेशन कार्य कर रहे हैं लेकिन रुक-रुककर बारिश होने से दिक्कत हो रही है।









