केन्द्रीय सचिव चन्द्रशेखर ने की अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा, निर्माण कार्यों की ली जानकारी

बैठक में केंद्र सरकार के सचिव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत हमीदिया अस्‍पताल के उन्‍नयन में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने हड्डी रोग विभाग, स्‍वशन रोग विभाग, नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास, मॉर्चरी ब्‍लॉक, ड्रग स्‍टोर, वॉटर संपबैल एवं अधीक्षक कार्यालय भवन आदि की प्रगति की जानकारी प्राप्‍त की और अधिकारियों को निर्माण कार्यों को मिशन मोड में लेकर शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने वक्‍फ-संपत्तियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्‍व विभाग के साथ समन्‍वय स्‍थापित कर वक्‍फ संपत्ति/भूमियों पर जहां पर अवैध कब्जा है, उन्हें अतिक्रमण मुक्‍त कराया जाए। वक्‍फ संपत्ति के पुरानें किराये-दारों से नवीन अनुवंध कर वर्तमान दरों पर किरायेदारी तय की जाये, जिससे वक्‍फ बोर्ड की आय में वृद्वि हो सके।

बैठक में केंद्र सरकार के संयुक्‍त सचिव राम सिंह, प्रदेश के प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण डॉ. ई रमेश कुमार, अपर सचिव अनुराग चौधरी, स्‍वास्‍थ्‍य आयुक्‍त तरूण राठी, आयुक्‍त पिछड़ा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण सौरभ कुमार सुमन संचालक कौशल विकास गिरीश मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।