महापौर के नेतृत्व में निगम द्वारा निकाली स्वच्छता जनजागरूकता रैली
महापौर संजय पाण्डेने कहा कि आपका छोटा सा प्रयास हमारे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान होगा। हम सबकी भागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर जगदलपुर का निर्माण संभव है। उन्हाेंने कहा कि गीले कचरे से जैविक खाद बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। यदि कचरा वाहन नियमित नहीं आता है, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 1100 या अपने वार्ड पार्षद से संपर्क कर सकते हैं। यह अभियान केवल नगर निगम का नहीं, हर नागरिक का अभियान है। आइए, हम सभी मिलकर जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाएं।
अभियान के दौरान महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर पार्षदगण खगेंद्र ठाकुर, पूनम सिन्हा, पारुल बोथरा, रोशन सिसोदिया, उमा मिश्रा, विधु शेखर झा, एच वाय कुकड़े, राजीव निगम, हेमंत श्रीवास, दामोदर कुमार, शक्ति बेल, नीटू भदोरिया, मनोहर दत्त तिवारी, रोहित त्रिवेदी, रघु सेठिया, प्रकाश झा, संजय चंद्राकर, राजपाल कसेर, झरना मोहंती, रंजीता पाणिग्रही, नवीन बोथरा, वीरेन्द्र जोशी, विमल पांडे, सूरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।









