90 लाख की साइबर धोखाधड़ी के दाे आराेपित गिरफ्तार

कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साइबर अपराध पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई की जांच में पाया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, शाखा कांकेर के खाते क्रमांक 10181380466 में अवैध रूप से साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम जमा की गई थी। आरोपि‍त यह जानते हुए भी खाते का इस्तेमाल कर रहे थे, कि इसमें धोखाधड़ी से अर्जित रकम है। मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 305/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 111 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। इस दौरान पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।