मंडी के जोगिंदर नगर में बने तीन नए पोलिंग बूथ

इस दौरान एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन नियमों के अनुसार बनने वाले तीन नए पोलिंग बूथ स्तैन से तलकेहड़, योरा से ढेलू हार, मसोली से छतर हैं। इन नए बूथों के गठन से संबंधित इलाकों के मतदाताओं को अधिक सुगमता से मतदान का अवसर प्राप्त होगा।

एसडीएम ने जानकारी दी कि नए बूथों के गठन से मतदाताओं को लंबी कतारों व भीड़भाड़ से राहत मिलेगी तथा मतदान प्रक्रिया और अधिक सुगम व पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से मतदाताओं को नजदीकी स्थान पर सुविधा मिलेगी और मतदान प्रतिशत में भी सकारात्मक वृद्धि की संभावना है।

बैठक में मौजूद सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया और अपनी सहमति प्रकट की। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने में प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर भाजपा से संजीव कुमार, प्रवीन कुमार व दीपन कुमार, सीपीआईएम से कुशाल भारद्वाज के अलावा निर्वाचन सहायक मोहन सिंह उपस्थित रहे।