प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ने दी किसान हित के योजनाओं की जानकारी

प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सुंदरलाल पटवा ने पहली बार किसानों का कर्ज माफ किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की । आलोक ठाकुर ने बताया कि 2003 में भाजपा सरकार आने के बाद किसान शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन ले सकते हैं। वर्तमान में विष्णुदेव साय सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 600 करोड़ रुपये सामान्य निधि से सीधे किसानों के खातों में भेज रही है। उन्होंने 1991 की एकता यात्रा का स्मरण करते हुए बताया कि वह चारामा के समता रंगमंच से जुड़े और 1993 के चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से 108 वोटों से जीत हासिल की।