ललित खत्री के निधन से व्यापार जगत और समाज में शोक की लहर
मंडी सोनीपत के प्रधान और जिला व्यापार मंडल के उपप्रधान ललित खत्री का शुक्रवार देर
रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को जटवाड़ा स्थित खिजर
मकबरा से चलकर नाहर सिंह शिवमुक्तिधाम, ऋषि कॉलोनी में किया गया। खत्री लंबे समय से
व्यापार मंडल से जुड़े रहे और समाजसेवी के रूप में भी उनकी अलग पहचान थी।
उनके
निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक निखिल मदान ने कहा कि ललित
खत्री ने अपना जीवन मानव कल्याण को समर्पित किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि समाज सेवा
उनकी पहचान थी। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया कि खत्री सब्जी
मंडी के प्रधान और जिला व्यापार मंडल के उपप्रधान के रूप में हमेशा व्यापारी हितों
के लिए खड़े रहे। उनका अचानक चले जाना स्तब्ध कर देने वाला है।
शहर
की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ सब्जी मंडी व्यापारी
संघ, जिला सोनीपत व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थान और अनेक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त
किया है। सभी ने कहा कि ललित खत्री का निधन व्यापार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति
है।









