झज्जर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई तैराकी प्रतियोगिताएं, सांसद ने विजेताओं को पहनाए पदक
ग्रुप-6 के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हेतिका खत्री ने स्वर्ण पदक, ग्रुप-4 के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में दक्ष धनखड़ ने रजत, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया। ग्रुप वन बॉयज के 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में गौरव ने स्वर्ण कार्तिक ने रजत पदक, ग्रुप टू में युवराज खत्री ने स्वर्ण, जतिन सिहाग ने रजत पदक और ग्रुप-3 बॉयज के 50 मीटर बटरफ्लाई में हिमेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रुप-4 गर्ल्स के 50 मीटर बटरफ्लाई में काव्या ने स्वर्ण पदक, ग्रुप-5 में वान्या ने स्वर्ण और चेंसी ने रजत पदक हासिल किया। बॉयज ग्रुप-5 के 50 मीटर बटरफ्लाई में आदित्य ने स्ववर्ण और विराज को रजत पदक मिला। बॉयज ग्रुप वन के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में तेजस खत्री ने स्वर्ण पदक, गर्ल्स ग्रुप-6 की 50 मीटर बटरफ्लाई में किंजल ने स्वर्णण पदक, बॉयज़ ग्रुप्स-5 के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भावेश जून ने स्वर्ण और आदित्य ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में झज्जर, सोनीपत, जींद, भिवानी और गुरुग्राम के सैंकड़ो तैराकों ने भाग लिया।









